डेस्क : बिहार विधानसभा में सवर्ण आरक्षण बिल पारित हो गया। हालांकि विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया लेकिन विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार ने सदन के अंदर इस बिल को लेकर चर्चा की। सदन में चर्चा के बाद गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देेने वाला बिल पारित हुआ। इस दौरान विपक्ष लगातार वेल में आकर हंगामा करता रहा. विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार ने आश्चर्य जताया और कहा कि इन लोगों पर उल्टा असर होता है. नीतीश कुमार ने विपक्ष के हंगामे को लेकर लालू यादव पर हमला बोला और कहा कि रांची से आये आदेश का ही ये लोग पालन कर रहे हैं. इससे पहले सोमवार को मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर आरेजडी विधायकों ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की. 
विधायकों के हंगामे के कारण सदन को दोपहर 2 बजे केलिए स्थगित कर दिया गया था. विपक्ष के विधायक विरोध के दौरान विधान सभा के परिसर के कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति के नीचे धरना पर बैठ गए. उनकी मांग थी कि सीएम इस्तीफा दें. उनका यह आरोप था कि सीएम नीतीश कुमार को लेकर कोर्ट ने भी जांच का आदेश दिया है. सदन में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव तो मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने भी सोमवार की सुबह ट्वीट करके सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग की थी.
Home / बिहार / पटना / बिहार :: विपक्ष के भारी हंगामें के बीच गरीब सवर्ण आरक्षण बिल विधानसभा में पारित
Check Also
पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या
बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …
बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …
केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट
पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !