Breaking News

घर की दीवारों में गूंजी चीख…

अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में एक घरेलू विवाद ऐसा खूनी मोड़ ले गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। घर के आंगन में शुरू हुआ आपसी झगड़ा कुछ ही पलों में एक मासूम की मौत का कारण बन गया। तीन महीने की नन्ही बच्ची कीर्ति कुमारी अब इस दुनिया में नहीं रही।

मृतका के पिता नीतीश कुमार के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर उनके बड़े भाई विकास कुमार के साथ कहासुनी हुई, जो देखते-ही-देखते हिंसा में बदल गई। आरोप है कि विकास कुमार ने बांस-बल्ले से हमला कर नीतीश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान ईंट चलने लगीं और उसी अफरा-तफरी में एक ईंट सीधे गोद में खेल रही तीन माह की बच्ची को जा लगी।

ईंट लगते ही बच्ची बेहोश हो गई। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। घर में मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद खुद आरोपी विकास कुमार ने कुर्था थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और विकास कुमार को हिरासत में ले लिया गया। परिजनों ने चाचा-चाची पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अरवल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर रमन आर्यभट्ट के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने जांच की, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …