Breaking News

कांग्रेस शासनकाल से भी ज्यादा स्थिति खराब : मायावती

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर बुधवार को कांग्रेस के बहाने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर जनता भाजपा को सत्ता में लाई, लेकिन आज देश की स्थिति उससे भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा राजनीतिक व व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। देश व प्रदेश में झूठ बोलने की राजनीति बढ़ी है। मायावती ने इस मौके पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-15 का विमोचन किया।

भाजपा की नीतियों से 130 करोड़ जनता परेशान

बसपा सुप्रीमों ने माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की नीतियों से 130 करोड़ जनता परेशान है। गलत नीतियों से कानून-व्यवस्था बिगड़ी है। देश नकारात्मक कारणों से सुर्खियों में है। भाजपा की सरकार कांग्रेस के रास्तों पर अगर इसी तरह चलती रही, तो धीरे-धीरे अन्य राज्यों की सत्ता भी उसके हाथ से चली जाएगी। भाजपा अगर न सुधरी तो कांग्रेस जैसे दुर्गति उसकी भी होगी।

CAA एक खास धर्म के खिलाफ

उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की तरह बसपा बिना सूचना दिए विरोध प्रदर्शन नहीं करती। दूसरी पार्टियों की तरह बसपा की आड़ में कोई घिनौनी राजनीति नहीं करती है। सीएए एक खास धर्म के खिलाफ है। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान गए मुस्लमानों पर ज्यादाती नहीं हो सकती है। इसीलिए सीएए सब पर लागू होना चाहिए। केंद्र इसे वापस ले और आम सहमति से कानून बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

भाजपा की खामियों का फायदा उठाना चाहती कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह मौजूदा केंद्र सरकार भी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की इन्हीं खामियों को भुनाकर कांग्रेस एंड कंपनी सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर पार्टी के लोगों को विशेष निर्देश दिया कि वे वो मुसीबत में घिरे लोगों की मदद करें।

सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा में

मायावती ने यूपी भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सबसे अधिक अपराधी तो भाजपा में हैं। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करना सिर्फ नाटकबाजी है। भाजपा सरकार जब तक दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम नहीं करेगी तब तक कुछ नहीं होगा

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …