Breaking News

यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड की चुभन, पाकिस्तान से आ रही सर्द हवाओं का असर; कई जिलों में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गलन भरी सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर ठंड अपना असर दिखाने वाली है। पाकिस्तान और पंजाब की ओर से आ रही बर्फीली हवाएं प्रदेश में ठिठुरन बढ़ाएंगी, जबकि कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दोपहर तक मौसम सुहावना रहा और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इसका असर यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकले और पार्कों व चिड़ियाघरों में धूप का आनंद लेते नजर आए। लखनऊ के प्राणि उद्यान सहित शहर के पार्कों में दिनभर रौनक बनी रही।

रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा था। हालांकि सोमवार को दोपहर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसके बाद आसमान साफ हो सकता है।

सोमवार को और ठंडा रह सकता है दिन

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह रविवार के मुकाबले करीब 1.5 डिग्री कम रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।

दो दिन घने कोहरे की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 12 से 14 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर, बस्ती सहित कई इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है। 12 जनवरी को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 13 जनवरी से ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

इस वजह से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा हरियाणा में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। हवा की दिशा और गति बदलने से कोहरे का असर कम हुआ और दिन में धूप निकली। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने से फिर से कोहरा और ठंड बढ़ सकती है।

आगरा में मौसम का हाल

आगरा में सुबह की धूप से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजमहल स्थित मौसम केंद्र पर दृश्यता 200 मीटर और एयरफोर्स केंद्र पर 400 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे के कारण सुबह ठंड बढ़ेगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …