Breaking News

पेड़ पर चढ़कर तोड़ रहे थे पत्ते, करंट लगने से हुई मौत

लखनऊ (सूरज अवस्थी) : मोहनलालगंज निगोहा थाना क्षेत्र के मीरख नगर में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पीपल के पत्ते तोड़ रहे रज्जब अली की मौत पीपल के पेड़ के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ जाने से हो गई। रज्जब अली के चार लड़के व एक लड़की है दो लड़कों की

शादी हो गई है दो लड़कों की शादी होना अभी बाकी है रज्जब अली की लड़की की भी शादी हो गई थी रज्जब अली का परिवार बहुत ही खुश था एक ही पल में सभी खुशियां मातम में बदल गई रज्जब अली के लड़के अफजल ने बताया कि आज हमारे घर में खुशी का माहौल था क्योंकि हम सभी लोग अपने भाई की दुल्हन को विदाई करा कर लाने वाले थे हमारे पिता ने बताया कि तुम लोग तैयार हो जब तक हम बकरियों के लिए पत्ता लेकर अभी आ रहे हैं तभी कुछ देर बाद अचानक सूचना मिली थी करंट लगने से पिता की मौत हो गई है मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया हम लोगों को क्या पता था कि हमारे पिता अब कभी अपने घर वापस नहीं लौट कर आएंगे

ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी रज्जब (65) पुत्र मैकू सोमवार की सुबह घर से थोड़ी दूर स्थित मीरख नगर से निगोहा की ओर जाने वाली सड़क पर बेला बीर बाबा मंदिर के पास स्थित एक बाग में पीपल के हरे पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था । पत्ते तोड़ते समय ही पेड़ के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से टच हो गया । टच होते ही कुछ समय बाद जमीन पर आकर गिर गया
राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी सूचना मिलते ही लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लगने लगा , ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी हालांकि प्रधान सरला वर्मा व प्रधान प्रतिनिधि मनीष वर्मा मौके पर पहुंचकर उनके व पंचों द्वारा पंचनामा भर कर अंतिम संस्कार कर दिया गया l
वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए इंकार कर दियाl

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …