Breaking News

गोरखपुर में चलेगी तीन कार वाली लाइट मेट्रो : योगी

– वाराणसी में यातायात को लेकर मेट्रो समेत अन्य विकल्पों पर कार्य पर विचार 

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर में लाइट मेट्रो (एलआरटी) ज्यादा सफल होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी को निर्देश दिया है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ही मेट्रो का स्टेशन बनाएं, जिससे यात्रियों को मेट्रो से उतर कर रेलवे स्टेशन जाने में सुविधा हो। मुख्यमंत्री यह बात मेट्रो परियोजना के प्रस्तुतिकरण के दौरान अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। सीएम ने कहा कि यहां तीन कार वाले मेट्रो पर आधारित प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

उन्होंने वाराणसी में यातायात को लेकर मेट्रो समेत अन्य विकल्पों पर कार्य करते हुए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा और प्रयागराज में मेट्रो समेत अऩ्य यातायात विकल्पों पर कार्य करने में तेजी लाने के लिए कहा है। लाइट मेट्रो के दो कारीडोर बनेंगे, सभी स्टेशन एलिवेटिड होंगेगोरखपुर में लाइट मेट्रो के दो कारीडोर बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन एलिवेटिड होंगे।

इस पर करीब 4589 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। पहला कारीडोर श्याम नगर से एमएमएम इंजीनियरिंग कालेज तक 15.14 किमी लंबा होगा, इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। वर्ष 2024 में 1.55 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। यह संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 2.05 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानि वर्ष 2041 तक इसमें 2.73 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे।

गोरखपुर में दूसरा कारीडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसाद के बीच बनेगा, जो 12.70 किमी लंबा होगा, इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.24 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। ये संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 1.73 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानि वर्ष 2041 तक इसमें 2.19 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …