माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) : विकास खण्ड की पंचायतों को धनराशि आवंटित किये जाने के बावजूद शौचालयों के निर्माण में लापरवाही की डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही आगामी पच्चीस जून तक शौचालयों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने की हिदायतदी है।

जिला पंचायतराज अधिकारी प्रदीप कुमार सोमवार को माल विकास खण्ड मुख्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी जतायी।साथ ही उन्होंने युद्धस्तर पर शौचालयों को
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
प्राथमिकता से आगामी पच्चीस जून तक पूर्ण कराने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया।बैठक में पंचायत सफाई कर्मियों को भी बुलाया गया जिनसे पंचायत स्तर पर शौचालयों के लाभार्थियों पर शौचालयों का निर्माण में दबाव बनाने और प्रेरित करने को कहा।डीपीआरओ ने हरहाल में आगामी 25जून तक आवंटित लाभार्थियों के शौचालयों को पूर्ण करने को कहा।इस मौके पर भारत सरकार की स्वच्छता मिशन की प्रेरक नैना प्रधान भी मौजूद थीं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !