
धीरेन्द्र मिश्रा (लखनऊ) :: समाज मे ज्यादातर देखने को मिलता है कि लोग एक दूसरे की मजबूरी का फायदा उठाते है लेकिन ये भी नही कहा जा सकता कि आज के समय मे मानवता और इन्सानियत खत्म हो चुकी है।इन्सानियत की मिसाल पेश करते मनोज सिन्हा ने बुधवार की रात को गोमती नगर इलाके मे 1090 चौराहे के पास से एक युवक अपने परिवार के साथ पंचर बाइक खींच रहा था जिस पर इनकी नजर पड़ी और मदद के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन देर रात का समय(लगभग 11:30 बजे) हो और महिला साथ हो तो ऐसे मे किसी पर विश्वास करना आसान नही होता लेकिन फिर भी कभी कभी मजबूरी मे सहारा लेना ही पड़ता है ऐसे मे मनोज सिन्हा ने उस युवक को अपनी बाइक दे दी और कहा कि आप परिवार के साथ नजदीकी दुकान तक चलिए मै आपकी पंचर बाइक खींचकर दुकान तक लेकर आता हू लगभग एक किलोमीटर पंचर बाइक खींचकर दुकान तक पहुचाने पर उन दोनो ने इस शख्स का आभार व्यक्त किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आइये जानते है कौन है यह शख्स जिसने पेश की मानवता की मिसाल
इस तरह की मानवता पेश करने वाले मनोज सिन्हा से जब उन दोनो ने उनका परिचय पूछा तो उन्होने बताया कि वह सहारा इण्डिया परिवार की डालीगंज शाखा मे मैनेजर के पद पर कार्यरत है उनकी गोमती नगर मे मीटिंग थी वह उस मीटिंग से निकलकर अपने घर जा रहे थे तब अचानक नजर पड़ी इस पर उन दोनो ने भी अपना परिचय साक्षा करते हुए बताया कि वह पति-पत्नि मड़ियाव इलाके मे एंजिल बुटीक सेन्टर चलाते है इस तरह की मदद पाकर बुटीक संचालिका शिखा राजपूत ने बताया कि सब कर्मो का फल है आप दूसरो की मदद करते है तो लोग भी आपकी मदद के लिए तैयार रहते है जिसका उदाहरण आज देख लिया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !