Breaking News

युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर मिला

श्रीनिवास सिंह मोनू (बन्थरा/लखनऊ) :: लखनऊ कानपुर रेल खंड के बीच पड़ने वाले हरौनी व जैतीपुर रेलवे स्टेशन के बीच त्रिलोचन खेड़ा गांव के समीप रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना हरौनी पुलिस को गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का शव ट्रेन की पटरी पर पड़ा हुआ था, जिसकी काफी समय पहले ही मौत हो गई लगती थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त करते हुए पता लगा की वह बगल के ही नेवाजी खेड़ा गांव का रहने वाला पप्पू उर्फ नसीब पुत्र रोशन अली है।

पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दी वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 घरवालों के अनुसार नसीम उम्र करीब 35 वर्ष जिसकी शादी हो चुकी थी,और दो पुत्र व एक पुत्री भी है। नसीम रात से ही घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसकी तलाश सुबह होते ही घर वालों ने चारों तरफ की थी फिर भी कुछ पता नहीं चल पाया था। ट्रेन से कटने की सूचना पर मृतक की पत्नी ,बच्चों सहित घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। वही आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …