Breaking News

समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान को हार्ट अटैक, भर्ती

डेस्क : समस्तीपुर सांसद व लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान को गुरुवार की देर रात हार्ट अटैक आया।

अटैक के बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो जानकारी मिल पा रही है उसके मुताबिक रामचंद्र पासवान का आईसीयू में इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें वेंटीलेशन पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रामचंद्र पासवान की तबीयत खराब होने के बाद पासवान परिवार के तमाम सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामविलास पासवान को फोन कर रामचंद्र पासवान की तबीयत के बारे में जानकारी ली है।

Check Also

छात्रों पर लाठीचार्ज, समस्तीपुर जंक्शन पर हंगामा करने पर आरपीएफ की कार्रवाई

डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ …

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …