Breaking News

आज की ताज़ा खबर | 10 जनवरी 2026 LIVE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम गुजरात दौरे पर रहेंगे। 10 से 12 जनवरी तक वे राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे की शुरुआत पीएम मोदी गिर-सोमनाथ जिले से करेंगे। शाम करीब 8 बजे वे प्रभास पाटन स्थित विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘ॐकार मंत्र’ के सामूहिक जाप में भाग लेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में होने वाले भव्य ड्रोन शो का भी अवलोकन करेंगे।

रविवार सुबह लगभग 9:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:15 बजे वे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 11 बजे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री राजकोट पहुंचेंगे, जहां वे कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

पुणे नगर निगम चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है। इस मौके पर एनसीपी-एससीपी की सांसद सुप्रिया सुले और एनसीपी नेता अजीत पवार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।

संयुक्त घोषणापत्र में शहर की 33 अधूरी सड़कों को पूरा करने का वादा किया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बने। इसके साथ ही प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव रखा गया है। गठबंधन ने बस और मेट्रो सेवाओं में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। वहीं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर दो किलोमीटर के दायरे में अस्पताल बनाने का भी वादा किया गया है, ताकि नागरिकों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

एयरपोर्ट से लापता ‘कद्दू-ब्राउनी’ केस में पुलिस की ढीली जांच पर कोर्ट नाराज़

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो कुत्तों—कद्दू और ब्राउनी—के गायब होने …