Breaking News

विधानसभा चुनाव को लेकर टॉल फ्री नम्बर 1950 जारी, दरभंगा जिला वोटर लिस्ट की भी मिलेगी जानकारी

दरभंगा : आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2020 के संदर्भ में मतदान से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिये समाहरणालय परिसर में जिला सम्पर्क केन्द्र की स्थापना की गयी हैं. इस सम्पर्क केन्द्र में टॉल फ्री नंबर 1950 संस्थापित किया गया हैं .

इस नंबर पर डायल करके निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने, उक्त सूची में नाम का संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी, उक्त कार्यों के लिए आवश्यक प्रपत्र, प्रपत्र कहां जमा किए जाएंगे, कौन जमा करेंगे और कब तक जमा किए जाएंगे आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं.

इसके साथ ही किसी निर्वाचक द्वारा इस केन्द्र से सम्पर्क कर निर्वाचक़ सूची में नाम सम्मिलित होने की जानकारी, मतदाता फोटो पहचान पत्र का निर्माण की जानकारी, सम्बंधित मतदान केंद्र का नाम एवं लोकेशन आदि के बारे में भी जानकारी ली जा सकती हैं। यह टॉल फ्री नंबर प्रत्येक कार्य दिवस को कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेगा.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …