Breaking News

बिहार :: सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के माछ-भात भोज में शामिल हुए तेजस्वी, कुशवाहा समेत महागठबंधन के महारथी

डेस्क : सोमवार को पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा माछ-भात के भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्‍वी यादव ने कहा कि सामाजिक न्‍याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और देश बचाने के लिए हम एकजुट हुए हैं. 

देश में इन दिनों अघोषित इमरजेंसी है. कुछ लोग देश में संविधान की जगह नागपुरिया कानूनी लागू करना चाहते हैं. वैसी ताकतों के मंसूबों को महागठबंधन सफल नहीं होने देगी. वहीं, इस कार्यक्रम में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हम(से) सुप्रीमो जीतनराम मांझी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित महागठबंधन के तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए.

  इस दौरान सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि -“बिहार के सभी जिलों में ‘माछ-भात खाएंगे, महागठबंधन को जिताएंगे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.” ज्यादातर जिलों में सन ऑफ़ मल्लाह स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. साथ ही सभी जिलों में महागठबंधन के राज्य तथा जिले के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे.

उन्होंने कहा कि -“आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर महागठबंधन जीत दर्ज करेगी. बिहार के मल्लाह समाज द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम के लिए मछली का इंतजाम किया गया था.” बिहार के मल्लाह समुदाय के सहयोग से विकासशील इंसान पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *