Breaking News

एडमाण्टन स्कूल में मनाया गया यूनिटी इन डाइवर्सिटी समारोह

पलिया कलां/लखीमपुर खीरी। पलिया नगर के एडमाॅण्टन पब्लिक स्कूल में में यूनिटी इन डाइवर्सिटी समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह का शुभांरभ मुख्य अतिथि प्रज्ञा अग्निहोत्री नायब तहसीलदार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विषश्टि अतिथि सपना यादव पत्नी पुलिस क्षेत्राधिकारी पलिया भी उपस्थित रहीं। इस समारोह में बच्चों ने कई विविधताओं से परिपूर्ण नृत्य, गीत एवं नाटक आदि के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारत की विषेशता ‘अनेकता में एकता’ का संदेष दिया।

इसीक्रम में समारोह में दिखाए गए कार्यक्रमों से प्रभावित होकर सभी अभिभावकों ने भी बच्चों का जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न रंग एवं वेष-भूशा को धारण कर सभी को भारतीय विषेशताओं एवं भिन्नताओं से अवगत कराया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रज्ञा अग्निहोत्री ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर मुग्ध होकर उनके हुनर की प्रषंसा करते हुए जीवन में ऐसे ही बढ़ते-रहने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शहनाज खान  ने उपस्थित विषिश्ट अतिथि, मुख्य अतिथि, अभिभावक एवं बच्चों के प्रति बहुत-बहुत आभार व कृतज्ञता प्रकट करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि हम अपने विद्यालय में ऐसे ही कार्यक्रमों के आयोजन पर विषेश बल देते है जिससे बच्चों में आगे चलकर किसी तरह की कठिनाई या अधूरेपन का अनुभव न करना पड़े।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …