Breaking News

मनु लॉ कॉलेज में अधिवक्ता दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन याद किये गए भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद

लखीमपुर खीरी। जिला खीरी के महा विद्यालयो में  प्रॉफेशनल विद्यालय की नींव माने जाने वाले सीतापुर रोड स्थित मनु लॉ कॉलेज में  विधि दिवस व अधिवक्ता दिवस पर हुआ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित अतिथियों ने भारत के संविधान  व भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित विधि के छात्र छात्राओं के बीच अपने विचार व्यक्त किये।    

 लखीमपुर से सीतापुर जाने वाली सड़क पर स्थित  लखीमपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन डॉ ईरा श्रीवास्तव के प्रबंधन में चल रहे मनु लॉ कॉलेज में 26 नवम्बर को विधि दिवस और 3 दिसंबर को अधिवक्ता दिवस तथा 3 दिसम्बर को ही जन्में देश के महापुरुष व आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अखिलभारतीय कायस्थ सभा के अध्यक्ष श्री ओ पी श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में एक विचार  गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों ने भारतीय संविधान और डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये।

गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री ओ पी श्रीवास्तव ने कहा कि हमे डॉ प्रसाद जी के आदर्शों को ध्यान रखते हुए समाज तथा देश  हित के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए । तथा हमेशा अपने देश के संविधान का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नही होना चाहिए। वही कालेज की प्रबंध डॉ ईरा श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर कालेज में पढ़ने वाले समस्त छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विचार गोश्ठी में ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव , कपिल श्रीवास्तव , प्राचार्य अनुज श्रीवास्तव, संदीप वर्मा ,सी पी वर्मा सहित समस्त स्टाफ व छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …