माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) : चोरों ने क्षेत्र में पांच पोलों से केबिल उड़ा दिया इस दौरान दो खम्भों को भी तोड़ दिया।मौका देखने से चोर की बाइकों से पहुंचे और केबिल लादकर फरार हो गये।ग्रामप्रधान ने घटना की सूचना पुलिस कोदी है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
7व8अक्टूबर की रात में अज्ञात केबिल चोर बाइकों से
कमालपुर लोधौरा पंचायत के भेलियापुरवा से बनेवा पुरवा गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय को जाने वाली बिजली की लाइन से पांच पोलों का केबिल काटकर फरार हो गये।इस बीच चोरों ने केबिल चोरी करने की जल्द बाजी मे दो पोलों को क्षति ग्रस्त कर दिया।ग्रामीणों को मंगलवार को सबेरे केबिल चोरी होने की जानकारी हुई।

ग्रामीणों ने देखा तो रामनाथ यादव की बाग में लगभग आधा दर्जन बाइकों के आने के पहियों के निशान दिख रहे थे।जहां पर केबिल को लपेट कर बाइकों पर लाद कर चोर निकल गये होंगे।लोगो ने ग्रामप्रधान वेद प्रकाश को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने मौका देख और घटना की सूचना माल पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे हल्के के सिपाही हरेंद्र यादव ने प्रधान द्वारा तहरीर देने से मना करते हुये अवर अभियंता विद्युत द्वारा देने की सलाह दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रधान जेई के इंतजार में थे। अड़तालीस घन्टो से भी अधिक समय से की राजकीय नलकूपों सहित कई गांवों और स्कूलों की बिजली ठप थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !