डेस्क : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट चौक के पास बुधवार देर रात थियेटर में की गयी पिटाई के खुन्नस में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। दो गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली मारने के बाद बदमाश बिरौल की तरफ भाग निकले। अचानक गोली चलने से चारों तरफ अफरातफरी मच गयी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जख्मी युवक बिरौल थाना के अकबरपुर बेंक गांव निवासी स्व. भिखारी आचार्य का पुत्र माधव आचार्य (21) बताया जाता है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवनगरघाट में दुर्गापूजा मेला में थियेटर में प्रोग्राम देखने के दौरान अज्ञात बाहरी युवकों के साथ स्थानीय युवकों की मारपीट हो गयी। इसमें बाहरी युवकों की जमकर पिटाई कर दी गयी। आक्रोश तथा खुन्नस में घात लगागर छिपे बाहरी युवकों ने जब माधव को एक लड़के के साथ बाइक से जाते देखा तो उसका पीछा किया। घटनास्थल के पास जिस समय पीछे से गोली चलाई गयी, उसी समय माधव की बाइक कोर्थु की ओर जानेवाली पीडब्लूडी सड़क की ओर मुड़ गयी। इससे गोली बाइक के पीछे बैठे माधव की जांघ में लग गयी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से माधव अपने ननिहाल शिवनगर में नाना परशुराम झा के यहां अपनी मां भुल्ली देवी के साथ रह रहा है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। अभी तक किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की कोई सूचना नहीं है।

इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने पूछने पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल बिरौल थाना क्षेत्र में पड़ता है। जबकि बिरौल थानाध्यक्ष किशोर कुणाल ने कहा कि मेरे थाना क्षेत्र की घटना नहीं है। घटनास्थल घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में है।

मामले में बिरौल एसडीपीओ ने बताया कि मामला किस थाना क्षेत्र का है इसकी तहकीकात की जा रही है। घायल का बयान लिया जा रहा है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !