Breaking News

प्रसिद्ध रैपर राहुल कर्ण ‘श्लोका’ का जीवन परिचय

डेस्क : राहुल कर्ण अपने स्टेज नाम श्लोका से पहचाने जाते हैं। वह एमटीवी चैनल के रैप सिंगिंग शो “एमटीवी हसल” के कारण प्रसिद्ध हैं। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं।

यदि सच्चे मन से कोई सपना देखें और उसके लिए प्रयास किया जाए तो सफलता चलकर खुद आती है। जिसका प्रमाण बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर गांव का राहुल कुमार कर्ण है। बचपन से ही संगीत के प्रति लगाव रहने के कारण यूट्यूब पर अपने गीत को वीडियो अपलोड करने वाला राहुल एमटीवी के हसल प्रोग्राम में रैप गाने के मंच तक पहुंच गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण बिना संगीत की शिक्षा लिए ही आज राहुल कर्ण उर्फ श्लोका लाखों युवाओं का चहेता बन गया है।

एमटीवी के हसल प्रोग्राम में श्लोका बिहार का इकलौता गायक है जिसने टॉप टेन में जगह बनाकर न सिर्फ अपना व अपने गांव बल्कि राज्य का नाम रौशन किया है।

श्लोका के इस उपलब्धि पर उसके गांव के साथ ही जिले के लोगों में खुशी है। गांव में पले बढ़े राहुल की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही मध्य विद्यालय से हुई। बचपन में गांव में अपने पिता को कीर्तन गाते देख संगीत के प्रति लगाव बढ़ता गया और आज गांव में गाने वाला राहुल राष्ट्रीय चैनल के कार्यक्रम तक पहुंच गया।

जीवन परिचय

राहुल कर्ण का जन्म दरभंगा के खराजपुर के रहने वाले हैं। वह एक मध्यमवर्गीय हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखते हैं उनके पिता सुनील कुमार कर्ण निजी कंपनी में सेल्समैन हैं। राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दरभंगा के लहेरियासराय स्थित एम एल एकेडमी से प्राप्त की। स्कूल के पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया।

2016 में श्लोका ने रैप लिखना शुरू किया। उन्हें बचपन से ही रैप म्यूजिक और हिप हॉप से प्यार रहा हैं। वह पहले ऑडियो रिकॉर्ड करते थे। गाँव में इन्टरनेट नहीं होता था तो कैफे में जाकर पैसे देकर गाने सुनते थे। घर वालों से छुपकर हिप हॉप गाना शुरू किया और पांच लोगों का एक ग्रुप ‘5 ट्रिक्स’ बनाया। दिसंबर 2018 में इस ग्रुप ने एक विडियो यूटूयूब पर डाला जिसे कुल 35 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा। धीरे-धीरे पैसे बचाकर श्लोका पटना में शिफ्ट हो गए।

एमटीवी हसल में गाते राहुल कुमार कर्ण उर्फ श्लोका

2019 में श्लोका को एमटीवी चैनल के शो “एमटीवी हसल” में हिस्सा लेने का मौका मिला। वह इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आये। इस शो में उन्होंने रफ़्तार, राजाकुमारी और न्युक्लेया के सामने परफॉर्म करते नजर आये।

पिता की चाहत बेटा बने सीए

राहुल के पिता सुनील कुमार कर्ण व माता सरस्वती देवी अपने बेटे को सीए बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने राहुल को ग्रेजुएशन के बाद सीए की तैयारी के लिए कोलकाता भेजा। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

Check Also

गर्व :: मिथिला के लाल ‘शंकर झा’ छत्तीसगढ़ DGP द्वारा हुए सम्मानित

    A ” letter of Appreciation ” from the Director-General-Of Police,Chhattisgarh – It is …

गर्व :: मिथिला के लाल शंकर झा का छत्तीसगढ़ में डंका, हुए सम्मानित

डेस्क। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा में कार्यरत मिथिला के लाल शंकर झा को छत्तीसगढ़ पुलिस …

उदयानाचार्य – मिथिला के शार्दुल नव-न्याय दार्शनिक व वेदान्त दर्शन के रक्षक

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मिथिला का अप्रतिम, वैदिक वांग्मय के फलक पर कई …