डेस्क : बिहार में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किशनगंज भाजपा के चुनाव प्रभारी राजेंद्र गुप्ता सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे.
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
घटना गुरुवार देर शाम की है जब चुनाव प्रचार के लिए निकले राजेंद्र गुप्ता किशनगंज शहर से सटे रामपुर में जाम में फंस गये. तभी उनकी गाड़ी को पश्चिम बंगाल में चलने वाली एक बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी में मौजूद मनोज सिंह (भाजपा के मधेपुरा प्रभारी) एवं ड्राइवर को हल्की चोट लगी है.

घटना की सूचना मिलते ही विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे एवं घायलों को इलाज के माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लेकर गये, जहां उनका उपचार चल रहा है.

गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव में एक मात्र सीट किशनगंज सीट पर चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आगमन किशनगंज में हो रहा है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !