डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले 62 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन दशक पुराने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
शहर पुलिस की अपराध शाखा की ‘यूनिट-4′ ने खान के गोराई स्थित बंगले से उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा बताया जा रहा है.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि राणा और कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं और उन्हें 1990 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणा को जमानत पर रिहा किया गया था और तब से वह फरार था.

अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. हाल में अपराध शाखा के अधिकारियों को सूचना मिली कि राणा पिछले 20 साल से गोराई बीच इलाके के एक मकान में रह रहा है. जांच में पता चला कि राणा सलमान खान के बंगले की देखभाल का काम कर रहा है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच जारी है.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उसे पता चला कि यह बंगला सलमान खान का है. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान को बिना बताये बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में सलमान खान से पूछताछ की तैयारी है ताकि पता चल सके कि राणा कब से उनके संपर्क में है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !