Breaking News

UPSC :: #1 रैंक शुभम कुमार कटिहार बिहार का देशभर में डंका, भोपाल की जागृति अवस्थी को सेकंड रैंक

डेस्क : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस बार बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले शुभम कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया है. जबकि जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन तीसरा स्थान हासिल किया है.

बिहार का शुभम बना IAS Topper

बिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने यूपीएससी में टॉप किया है. मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले मेघावी शुभम कुमार ने आईआईटी बाॅम्बे से सिविल इंजिनीयरिंग में ग्रेजुएशन किया है. शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी. बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी थी.

IITIAN Shubham IAS Topper 2020

शुभम कुमार कटिहार के कुम्हरी गांव के रहने वाले देवानंद सिंह और पूनम सिंह के बेटे हैं. इनके पिता देवानंद सिंह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक कैशियर हैं. शुभम ने शुरूआती पढ़ाई 10वीं तक शिक्षा विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल से की है और इंटर की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय बोकारो से पूरी की है.

SHUBHAM KUMAR UPSC TOPPER 2020

टाॅप 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. इस बार के कामयाब उम्मीदवारों में 25 दिव्यांग श्रेणी के भी उम्मीदवार हैं. महिला अभ्यर्थियों में जागृति अवस्थी टॉपर हैं, जबकि ओवरऑल में इन्हें सेकंड रैंक प्राप्त हुई है. उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना था. जागृति ने एमएएनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटे की डिग्री हासिल की थी.

गौरतलब हो कि बिहार के अमीर सुबहानी ने 1987 में यूपीएससी टॉप किया था. इनके बाद 1997 में सुनील वर्णवाल ने भी यूपीएससी में पहला रैंक प्राप्त किया था. फिर साल 2000 में आलोक झा ने यूपीएससी टॉप किया था. अब 2020 में शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक वन लाकर बिहार का मान बढ़ाया है. इस बार सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में कुल 761 उम्मीदवार पास हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *