नए साल की शुरुआत में केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ने वाली है। यह हाई-स्पीड ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलाई जाएगी, जिससे पूर्वोत्तर भारत को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इस अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खासतौर पर लंबी दूरी की रात की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी। इसमें यात्रियों को आधुनिक स्लीपर कोच, आरामदायक बर्थ, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, साफ-सुथरे टॉयलेट और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं मिलेंगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किराया मौजूदा प्रीमियम ट्रेनों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी रखा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकें। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन न केवल यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि यात्रियों को हवाई सफर जैसा आराम भी देगी।
सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में इस तरह की स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को देश के अन्य प्रमुख रूट्स पर भी शुरू करना है, जिससे भारतीय रेलवे को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाया जा सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !