Breaking News

पिपरोलिया पेट्रोल पंप पर शिविर लगाकर एनएच 57 से गुजर रहे प्रवासियों को मदद कर रहे गांव के लोग

पिपरोलिया पेट्रोल पंप पर प्रवासी मजदूरों को खाने का पैकेट देते युवा

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : अनुमंडल के पिपरोलिया एनएच 57 से कोरोना के संकट में अन्य राज्यों से अपने गंतव्य तक बस व निजी वाहन से गुजर रहे प्रवासियों की मदद के लिए पिपरोलिया गांव के युवाओं ने मदद को अपना हाथ आगे बढ़ाया है । एनएच 57 से गुजरने वाली बस में सफर कर रहे प्रवासियों में कोई भूखा न रहे इसके लिए स्थानीय युवा पूरी शिद्दत से लगे हैं। ऐसे विपरीत परिस्थिति में युवाओं का टीम आगे आकर खाने का पैकेट वितरण करते नजर आ रहे हैं।

पिपरोलिया पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ दास ने बताया कि स्थानीय युवकों द्वारा प्रवासी मजदूर के लिए बीते तीन दिनों से लगातार पानी और खाने का इन्तेजाम किया गया है । अभी तक 500 से अधिक प्रवासियों को खाने के लिए भोजन का एक पैकेट,पानी की बोतल का वितरण किया जा चुका है । पूर्व मुखिया ने बताया कि संकट की इस घड़ी में मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है । उन्होंने युवाओं से सामग्री देते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने को कहा।

वे खुद वितरण काम की मॉनिटरिंग कर रहे थे । युवाओं की टीम में डॉ उमर फारूक, मो.हासिम, रंजीत कुमार महतो, राजकुमार महतो, मो.नईम, डॉ अकील, सरफराज, शिवजी महतो, देना मुखिया,दसाई महतो समेत संपूर्ण पिपरोलिया ग्रामवासी मनोयोग पूर्वक सहयोग देने में लगे हैं । प्रवासी मजदूरों ने युवाओं की टीम को धन्यवाद दिया है ।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …