Breaking News
Home / विशेष / विस चुनाव :: पहली बार महिला कर्मियों को मिलेगी बूथों की कमान

विस चुनाव :: पहली बार महिला कर्मियों को मिलेगी बूथों की कमान

डेस्क : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य में महिला कर्मियों की तैनाती किये जाने का फैसला लिया है.

कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव में बूथों की संख्या ज्यादा रखी गई है. बूथों की ज्यादा संख्या होने के कारण इस बार मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मियों की भी नियुक्ति की जाएगी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी औऱ जिलाधिकारी को इसको लेकर निर्देश दिया है. सोमवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह आदेश दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक राज्य में करीब छह लाख मतदानकर्मियों की जरूरत होगी. कोरोना को देखते हुए इस बार 34 हजार सहायक बूथों के बनाए जाने से 1.80 लाख अतिरिक्त कर्मी की जरूरत होगी.चुनावकर्मियों की कमी को देखते हुए इसबार बड़े पैमाने पर महिला चुनावकर्मी तैनात होगीं.ये पहला मौका है जब चुनाव में महिला चुनावकर्मी मतदान केन्द्रों पर तैनात नजर आयेगीं.

Check Also

ब्राह्मणों के ऐतिहासिक कार्य कौशल, पराक्रम व शौर्य गाथा के बिना भारत के स्वर्णिम इतिहास के गुरुत्व अधूरे – आचार्य शंकर

आचार्य शंकर की कलम से…. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के छात्रों ने लिख …

वज्रपात (ठनका) से बचाव को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

दरभंगा आपदा प्रभारी अपर समाहर्ता सलीम अख्तर ने जनसंपर्क दरभंगा उपनिदेशक सत्येंद्र प्रसाद को बताया …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …