बिहार सरकार के शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के पत्रों के आलोक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं के बीच स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा के निर्धारण हेतु एनएसएस समन्वयक प्रथम डा विनोद बैठा की अध्यक्षता में कार्यक्रम पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें एनएसएस समन्वयक द्वितीय डा आनंद प्रकाश गुप्ता, पूर्व एनएसएस समन्वयक डा आर एन चौरसिया, मारवाड़ी कॉलेज से डा सुनीता कुमारी, एमआरएम कॉलेज से डा शगुफ्ता खानम, मिल्लत कॉलेज से डा सोनी शर्मा, डब्ल्यूआईटी से डा रश्मि कुमारी, आरबी जालान कॉलेज से डा शिवनारायण राय, महात्मा गांधी कॉलेज से डा अविनाश कुमार तथा एनएसएस सहायक अमित कुमार झा आदि उपस्थित थे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सदस्यों का स्वागत करते हुए डा विनोद बैठा ने बताया कि कार्यक्रम की स्वीकृति एवं इसके उद्घाटन हेतु कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी से आदेश लिया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालयों से 15- 15 स्वयंसेवकों को बुलाया जाएगा, जिन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं भावी मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में फरवरी माह में दो सप्ताह के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में एनएसएस कोषांग द्वारा कॉलेजों को पत्र निर्गत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महाविद्यालय में एक स्थल चिन्हित कर जागरूकता संबंधी गतिविधियां कराई जाएगी तथा छात्रों को मतदाता शपथ भी दिलाई जाएगी। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 को दृष्टिकोण में रखते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं युवाओं की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह कार्यक्रम प्रभावी सिद्ध होगा।

वहीं डा आनंद प्रकाश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष से अधिक के युवा, बुजुर्ग, महिला तथा दिव्यांगजनों को मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल स्वयंसेवकों को रैंकिंग प्रमाण पत्र तथा मेडल आदि से सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज परिसर तथा गोद लिए गए गांवों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा कार्यक्रम से संबंधित फोटो आदि को माय भारत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !