माल लखनऊ (राम किशोर राउत) सरकार बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने के लिये विद्यालयों के रखरखाव से लेकर मुफ्त बस्ता,किताबें, कपड़ों से लेकर बैठने के लिये वेंच्चों के साथ कन्या मध्यान भोजन पर भारी भरकम राशि खर्च करती है।बावजूद इसके भी हालत बदतर बने हुये हैं।
माल कस्बा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय माल के अंदर भवनपरिसर में जल भराव और गेट के सामने कूड़े का ढेर लगा देखा जा सकता है।जिससे छात्राओं को आने जाने में दिक्कतों का सामनाकरना पड़रहाहै।
विद्यालय भवन लगभग डेढ़ दशक पूर्व निर्मित कराया गया था लेकिन भवन निर्माण कर्ताओ ने परिसर में मिट्टी भराने को नजर अंदाज कर इति श्री कर ली।जिससे मामूली बरसात होने से परिसर में जल भराव हो जाता है।छात्राओं को कक्षाओं में पहुंचना दूभर हो जाता है।
छात्राओं के खेलने के लिये परिसर में लगे उपकरण भी जल भराव के चलते उपयोग में नही आ पाते हैं साथ ही जलभराव से जंग लगने से जल्दी ही बर्बाद होने की संभावना भी बढ़ जाती है।इस सम्बंध में बीआरसी नीरज मिश्रा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पंचायतों को सरकार ने निर्देश जारी कर दिये हैं कि अब परिषदीय स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव के लिये चौदहवें वित्त से धन राशि खर्च की जायेगी लेकिन अभी कहीं कुछ हो नहीं रह है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कन्या विद्यालय मुख्य सड़क से काफी नीचे बना था जो काफी समय से जलभराव होने से जर्जर हो गया है जिसकी लिखित सूचना विकास खण्ड अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा चुकी है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

