दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट) : समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में मुख्य सचिव बिहार द्वारा दिए गए निर्देश का सरजमीं पर क्रियान्वयन कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम की अध्यक्षता में जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस महकमा के सभी आलाधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 23 नवंबर को मुख्य सचिव, बिहार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं लोक सेवा निष्पादन प्रणाली को दुरुस्त करने हेतु कई निर्देश दिए गए हैं। जिसका अनुपालन सरजमीं पर पूरी शक्ति से कराया जाना है।

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े शहरों में कोविड-19 का द्वितीय लहर प्रवेश कर चुका है और यह छोटे शहरों में भी आएगा। पूर्व के अनुभव के अनुसार कोविड-19 का प्रथम लहार पहले बड़े शहरों में ही आया था। इसके बाद धीरे-धीरे छोटे शहरों में भी आ गया।

उन्होंने कहा कि धीरे धीरे लोग अब मास्क पहनना और समाजिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। इसे पुनः कायम करने की आवश्यकता है। मास्क चेकिंग अभियान चलाने के लिए पुनः प्रखंड वार टीम का गठन किया गया है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक इसका नेतृत्व करेंगे। दुकानों एवं वाहनों में पुनः प्रतिदिन मास्क की चेकिंग कराई जाए। इसके पहले ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार कर उन्हें अवगत करा दिया जाए कि किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में बिना मास्क के यदि कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो संबंधित दुकान या प्रतिष्ठान को 3 दिनों के लिए बंद करा दिया जाएगा। यदि किसी वाहन में बिना मास्क का कोई चालक या सवार पाया जाता है तो एम भी एक्ट के अंतर्गत वाहन ज़ब्ती की जाएगी एवं 2000 रुपये जुर्माना किया जाएगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से मास्क की चेकिंग करें। कहीं ढिलाई नहीं होनी चाहिए। वाहन चालक या सवार बिना मास्क के पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध तुरंत वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाए।
वहीं मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के आदेश अनुसार वाहन चेकिंग चलाया गया। जिसमें 90 वाहनों से 53500 रूपए जुर्माना और मास्क चेकिंग में कुल 479 व्यक्तियों से 23950 रूपए जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने कहा कि लोगों में ऐसी धारणा बन रही है कि थाना पर आसानी से एफ आई आर नहीं होती है। यदि होती है तो पैसे की मांग होती है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से भी अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने वाले पुलिस या पुलिस पदाधिकारी का नौकरी जाना तय है। साथ ही पैसे लेते पकड़े गए तो जेल भी जाना तय है।
बैठक में नगर आयुक्त श्री मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया, सिटी एस पी श्री अशोक कुमार प्रसाद, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !