Breaking News

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में नरमी: कोहरा छंटा, पारा चढ़ा; दो दिन मिलेगी ठंड से राहत

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। ठंडी पछुआ हवाओं की तीव्रता कम पड़ने से गलन में कमी आई है, कोहरे का असर घटा है और तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है, जिससे ठंड से आंशिक राहत मिलेगी।

शुक्रवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि मथुरा में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। तराई और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह धुंध व हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही अधिकांश जिलों में गुनगुनी धूप खिल गई। इसके साथ ही कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि प्रयागराज, कानपुर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़ और गोरखपुर जैसे इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, विक्षोभ के सक्रिय रहने तक पछुआ हवाएं अपेक्षाकृत कम ठंडी रहेंगी। इसके चलते गलन और कड़ाके की ठंड से राहत बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि विक्षोभ का असर कम होते ही 12 जनवरी के बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है और सर्दी एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …