चकरनगर/इटावा, 10 अगस्त। तहसील क्षेत्र के गांव बंसरी निवासिनी विधवा उषा देवी पत्नी जागेश सिंह ने दबंगों से परेशान होकर एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी चकरनगर को देकर निजी अचल संपत्ति पर विपक्षियों के कब्जे से मुक्ति दिलाए जाने हेतु आवेदन किया है,लेकिन प्रार्थिनी अभी भी दर-दर की ठोकरें खाती हुई नजर आ रही है और विधवा पीड़ित महिला को अभी तक न्याय मुहैया नहीं हो सका।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार बंसरी थाना बिठौली निवासिनी पीड़ित विधवा महिला उषा देवी पत्नी जागेश सिंह ने अपनी अचल संपत्ति जमीन व घर पर परिवार के लोगों द्वारा दबंगई दिखाकर जो कब्जा किए हुए हैं उसको हटवाए जाने हेतु सबसे पहले थानाध्यक्ष बिठौली को आवेदन किया और मांग की कि दबंगों का कब्जा हटवा कर पीड़ित की जुताई खेत और घर को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री के संबोधन में जन सुनवाई उत्तर प्रदेश सरकार एंटी भू माफिया शिकायत प्रणाली के तहत प्रार्थना पत्र संख्या 410 161 200000 89 देते हुए स्थानीय प्रशासन को भी दिए लेकिन आज तक पीड़िता को कोई भी न्याय मुहैया नहीं हो सका। पीड़िता आज भी दर-दर की ठोकरें खाती विपक्षियों/दबंगों के कहर से परेशान होकर औरैया के कस्बा अजीतमल में किराए पर रह रही है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि पीड़ित बेसहारा महिला के आवेदन की जांच कर तथ्यपरक सहायता की जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !