
सुखलाल (लखनऊ) :: मड़ियांव के फैजुल्लागंज में पारिवारिक कलह में महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के हमले में युवक के हाथ में चाकू लगा। जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है। फैजुल्लागंज निवासी अनुराग गौतम पत्नी पिंकी के साथ किराये के मकान में रहता है। निजी कम्पनी में काम करने वाले अनुराग की रविवार रात पत्नी से कहासनी हुई थी। बहस बढ़ने पर तैश में आकर पिंकी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
हाथ में चाकू लगने पर अनुराग ने भाग कर जान बचाते हुये मड़ियांव पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिंकी के बयान दर्ज किये गये हैं। पिंकी के अनुसार अनुराग ने खुद ही चाकू से हाथ में घाव बनाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !