
सुखलाल (लखनऊ) :: सीएमओ की ओर से सोमवार को फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बुखार के 33 मरीज सामने आए। जबकि डायरिया के तीन मरीज मिले। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोग खुजली की शिकायत पर शिविर पर पहुंचे, लेकिन इन मरीजों को दवा नहीं मिली। मरीजों को बिना दवा लिए ही निराश लौटना पड़ा। 33 बुखार के मरीज मिले सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल की ओर से एसीएमओ वेक्टर बार्न डॉ. केपी त्रिपाठी के निर्देशन में सोमवार को डेंगू व बीमारी प्रभावित इलाके फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य शिविर लगा। सोमवार को लगे शिविर में डॉक्टरों की टीम ने कई मरीजों को देखा। इनमें से 33 मरीज बुखार के मिले। जिनमें 15 मरीज को काफी तेज बुखार की शिकायत थी। इनमें से कई के खून के नमूने लिए गए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
शिविर में बुखार से पीड़ित लोगों को टीम में आए डॉक्टरों, कर्मचारियों ने नि:शुल्क दवाएं वितरित की। बिना दवा खुजली के मरीज लौटे शिविर में ही बुखार, डायरिया के साथ त्वचा रोग और खुजली के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। खुजली से पीड़ित लोगों का आरोप है कि मौके पर बुखार आदि की दवा तो शिविर में आए कर्मचारियों ने बांटी, लेकिन खुजली की दवा नहीं थी। इस वजह से करीब एक दर्जन लोगों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। इन लोगों को शिविर में पंजीकरण भी नहीं हो सका। शिविर में बाल महिला सेवा संगठन की प्रमुख ममता त्रिपाठी, वीपीएस तोमर, मीना पांडेय व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने अहम योगदान दिया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !