
युवा गौरव । मुकेश कुमार लखनऊ। राजधानी के पारा में अज्ञात चोरों ने तीर्थ यात्रा पर गए परिवार के घर पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नदगी उड़ा दी। और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। सूत्रों के मुताबिक, राजेश चन्द्रा निवासी 76-ए, मोनार्क सिटी फेज-1, पारा रिंग रोड ने थाना पर सूचना दिया कि 17 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर का ताला लगाकर घरवालो के साथ जनपद श्रावस्ती तीथज़् यात्रा पर गया था। 18 अगस्त को रात करीब करीब 8:30 बजे जब वह अपने घर पर वापस आया तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है, घर के सभी दरवाजे खुले है। घर मे रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है तथा अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी करीब 2600 रूपये को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़त कानपुर में प्राविधिक शिक्षा विद्यालय मे प्राचार्य के पद पर कार्यरत है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वही माल थाना क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव में रविवार रात में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे लगे पेंड के सहारे घर में घुसे ओर नकदी सहित लाखों के जेवर पार लगा दिया। नबीपनाह पंचायत के मजरे भगवंतखेड़ा में एक हफ्ते के अंदर चोरों ने दूसरी बार वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। भगवंतखेड़ा गांव निवासी रावेंद्र यादव के घर रविवार रात अज्ञात चोरों ने घर पीछे की बाग में लगे पेंड से घर की छत पर पहुंचे। घर मे घुस कर सोये हुये परिवारीजनों के कमरों की बाहर से कुंडियां बन्द कर दीं। उसके बाद कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमे रखी दो जोड़ी सोनी की झुमकी, दो मंगलसूत्र,दो जोड़ी पायजेब,तीन जोड़ी पायल व कमरपेटी सहित पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गये। जब रावेंद्र सोमवार सबेरे जागे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला पड़ा देखा तो कमरे के अंदर पहुंचे जहां अलमारी टूटी देख कर भौचक्के रह गये।अलमारी से दोनों भाइयों की लगभग ढाई लाख कीमत के जेवर और पांच हजार की नकदी गायब थी। रावेंद्र ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर पड़ताल दी है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !