Breaking News

नौबतपुर में ईट भट्ठा से मजदूर की लाश बरामद, ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या की आशंका

नौबतपुर से बिक्कु कुमार का रिपोर्ट : नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मजदूर की ईट-भट्टा से लाश बरामद की गई है। मजदूर की हत्या ईट से कूंचकर बेरहमी से की गई है। पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दें कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां गांव स्थित एक ईट भट्टे से एक युवक की लाश बरामद की गई। लाश की पहचान झारखंड निवासी प्रदीप कुमार के रुप में हुई है। मजदूर की हत्या बड़े ही बेरहमी से ईट से कूंचकर की गई है।

वहीं बताया जा रहा है कि प्रदीप झारखंड का रहने वाला था और यहां ईट भट्टे पर मजदूरी करता था। घटना के पीछे मजदूरों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच और गिरफ्तार किये गये मजूदरों से पूछताछ में जुटी है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …