Breaking News

इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉपर्स को योगी और प्रियंका ने दी बधाई

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2019 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सफल हुए छात्र-छात्राओं को शनिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योगी के अलावा कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी यूपी बोर्ड में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि, ‘यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली बागपत से तनु तोमर, गोंडा से भाग्यश्री उपाध्याय और प्रयागराज से आकांक्षा शुक्ला को हार्दिक बधाइयां। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नित नए आयामों को छुएं और जीवन में एक सफल, सुयोग्य और सजग नागरिक बनें।’ वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि, ‘यूपी बोर्ड 2019 में सफल हुए सभी छात्राओं और छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। कोशिश करते रहिए। कोशिश करने वाले हमेशा ऊंचाइयां छूते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में 58 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत से अधिक रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि 2019 की हाईस्कूल परीक्षा में गौतम रघुवंशी (कानपुर) प्रथम, शिवम (बाराबंकी) द्वितीय, तनुजा विश्वकर्मा (बाराबंकी) तृतीय स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि 2019 की इण्टरमीडिएट परीक्षा में तनु तोमर (बागपत) प्रथम, भाग्यश्री उपाध्याय (गोण्डा) द्वितीय, आकांक्षा शुक्ला (प्रयागराज) तृतीय स्थान पर रही हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *