लखनऊ (राज प्रताप सिंह) बसपा सुप्रीम मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए पीएम मोदी ने खुद का पिछड़ी जाति का बताया। ऐसा उन्होंने चुनावी फायद के लिए कहा। वे अपर कास्ट के हैं।
मायावती ने कहा कि पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव में फायदा लेने के लिए अपनी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवा लिया था। आज इन्होंने ( मोदी ) कन्नौज में कहा कि हमे पिछड़े वर्ग का होने की वजह से विरोधी हमें नीच समझते हैं। अब इनका दलित पिछड़ा कार्ड काम नही कर रहा है।
बसपा सुप्रीमों ने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव में इनके सारे हथकंडे फेल हो गए। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद किसी पार्टी ने आज तक कभी ईडी या सीबीआई का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिन जाने वाले हैं बुरे दिन आने वाले हैं। चीनी मिल मामले को राजनैतिक रंग दिया जा रहा है । ये सीबीआई के स्पष्ट दुरुपयोग का उदाहरण है।
सीबीआई को फिर से तोते की तरह इस्तेमाल किया गया है। चीनी मिल विक्रय की कार्यवाई संबंधित विभाग द्वारा की गई। प्रक्रिया में कोई कमी रह गयी तो उसकी जांच हो सकती है। मगर समय गलत है चुनाव के दौरान यह कार्रवाई करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जनता को इस साज़िश से होशियार रहना चाहिये।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
चौथा चरण भी गठबंधन का अच्छा रहेगा। पूरे देश की जनता सजग हो चुकी है। अब वो वोट देने से पहले ये सोच रही है कि पांच वर्ष में क्या वादे पूरे हुए जो किये थे। जनता को क्या मिला क्या नही मिला जनता खामोश है इसलिये भाजपा हर किस्म के हथकंडे हर राज्य के इस्तेमाल कर रहे हैं खास कर यूपी में। हर हथकंडा फेल हो रहा है।
आरक्षण खत्म करके मोदी कह रहे हैं कि मेरे रहते कोई आरक्षण खत्म नहीं कर सकता।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
