Breaking News

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने घर में खोला कंट्रोल रूम,कहा-मुसीबत में अकेले नहीं छोड़ सकते

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कैबिनेट मंत्री और विधायक ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अपने आवास पर एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीमार, बच्चों, बुजुर्गों की देखभाल करेंगे। यह उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि सभी रोज कमाने वाले भाई बहन भी भूखे नहीं रहेंगे। उनके लिये राशन, भोजन आदि का इंतजाम करना उनका दायित्व है।

चूंकि हम सब घर से निकलकर इनकी मदद नहीं कर सकते और आप भी प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें। उन्होंने अपने आवास पर ही एक आपातकालीन कंट्रोल रूम 24 घंटे के लिये खोला है। किसी को भी भोजन आदि नहीं मिल रहा हो, दवा आदि की परेशानी हो,

बच्चों को दूध की समस्या हो हमें फोन करें। उन्होंने कहा कि हम खुद व प्रशासन की मदद से आप तक उसे पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपकी वजह से हम यहां हैं मुसीबत की घड़ी में हम आपको अकेले नहीं छोड़ सकते हैं।
कंट्रोल रूम नम्बर 0522-2239999, 7007842947

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …