राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हुए लॉकडाउन के कारण गरीबों व निराश्रितों को भोजन वितरण व्यवस्था का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारम्भ किया। जियामऊ स्थित कम्युनिटी सेंटर में पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री अपराह्न 12 बजे जियामऊ पहुंचे। इससे पहले ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी कई अफसरों के साथ मौजूद थे। यहां लगभग पांच हजार लोगों के लिए तहरी बनवाई गई है। मुख्यमंत्री ने पूरी व्यवस्था देखकर संतुष्ट नजर आए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ज़िलाधिकारी ने उन्हें बताया कि यहां से अमीनाबाद से होते हुए गन्ने वाली गली तक केकेसी से चारबाग तक गुलमोहर अपार्टमेंट आदि स्थानों पर गरीबों को भोजन पहुंचाया जाएगा। इसी तरह सभी आठ जोनों में पांच पांच हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री के शुभारम्भ करने के सभी जोनों में वितरण शुरू हो गया। हालांकि बारिश शुरू होने गाड़ियों को रवाना करने में दिक्कत हो रही है। सभी गाड़ियों के लिए वाटर प्रूफ तिरपाल की व्यवस्थी की गई है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी जायजा लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !