राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था कराने के लिए वहां की सरकारों से बात की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की है। मैंने उनसे कहा है कि वे उत्तर प्रदेश के नागरिकों के रहने और खाने की व्यवस्था करें। इस काम में जो खर्च आएगा, वह हम देंगे। सीएम योगी ने कहा कि हमने 12 राज्यों की सरकारों से समन्यव स्थापित करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
वहीं इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सीमावर्ती राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनके राज्य में यूपी के निवासियों के लिए यथा स्थान पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में लोगों के आवागमन से भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन होगा। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण फैलने की संभावना और अधिक हो जाएगी।

राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पत्र में यह भी लिखा है कि उनके राज्य में उत्तर प्रदेश के निवासियों के ठहरने और भोजन की आदि की व्यवस्था की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य में विभिन्न फैक्ट्री, मिल एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत उत्तर प्रदेश के लोगों से उनके घर न खाली करवाये का भी अनुरोध किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !