राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 दिन के प्रदेशव्यापी लॉकडाउन के दौरान, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, उपचार, दिहाड़ी मजदूरी करने वालों तक घोषित सहायता पहुंचाने के लिए आला अधिकारियों की अध्यक्षता में 11 टीम बनाई हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
यह टीम लॉकडाउन में लोगों के आवागमन को नियंत्रित करने, मीडिया को सही जानकारी देने, प्रदेश के सभी जिलों में कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था करने, चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा विभागों की इकाइयों द्वारा जनता को मदद देने का काम करेंगी। साथ ही अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव की कार्ययोजना बनाने का काम भी करेंगी।मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में समिति केंद्र व अन्य राज्यों से तालमेल करेगी।
इसमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा-प्राविधिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा-श्रम एवं सेवायोजन सदस्य होंगे।अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन की समिति उद्योग धंधों में लगे श्रमिकों को वेतन दिलाने का काम करेगी। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा की समिति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का काम दिखेगी। साथ ही जनता को उचित मूल्य पर सामान दिलाना सुनिश्चित करेगी।

अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी की अध्यक्षता में बनी समिति लॉकडाउन में एनफोर्समेंट की कार्यवाही की समीक्षा व जमाखोरों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा राजस्व, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, वित्त, व कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति या बनाई गईं हैं। इसके अलावा डीजीपी अध्यक्षता में बनी समिति जेलों में सफाई व सैनिटाइज का काम करेगी। इन समितियों की ओर से रोजाना सीएम कार्यालय को रिपोर्ट दी जाएगी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !