
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: गत बुधवार को लतीफपुर की बीस वर्षीय लड़की नेहा सिंह की किसी जहरीले जीव के काटने से मौत हो गयी थी।घर वालों का आरोप है कि महिला डॉक्टर रेखा यादव की ढिलाई से बेटी की मौत हो गयी।जिससे गुरुवार सबेरे परिवारीजन ग्रामीणों के साथ माल सीएचसी पहुंचे और महिलाडाक्टर व अधीक्षक से वार्ता करने को कहा।इसबीच उग्र भीड़ अभद्रता करने लग गयी तो महिला चिकित्सक सहित डाक्टर सीएचसी छोड़ भाग निकले।यहां तक फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार मिश्रा छोड़ सभी स्टाफ सीएचसी छोड़ भाग निकला।सीएचसी के प्रसव कक्ष व इमरजेंसी में ताला लग गया।वार्डों में भी कोई मरीज और प्रसूता तक नहीं थी। इस सम्बंध में सीएमओ लखनऊ डॉ0नरेंद्र अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोई मार खाने के लिये नहीं आता है जबतक सरकार सुरक्षा नहीं देगी तबतक कोई ड्यूटी नहीं करेगा।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0राजेंद्रचौधरी ने बताया कि एसएसपी,डीएम,नगर मैजिस्ट्रेट,एसडीएम मलिहाबाद सभी को अवगत करा दिया गया है।जबतक व्यवस्था नहीं होती तबतक सीएचसी पर कोई डाक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहेगी।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
कौन होगा जिम्मेदार जब इमरजेंसी मामला और प्रसूता उपचार के लिए सीएससी पहुंचेगी तो उसकी क्या दशा होगी इसका जिम्मेदार किसे ठहराया जाएगा।
जबकि माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा होने के बाद से पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है जिसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी इमरजेंसी ड्यूटी करने में पीछे हटते देखे जा रहे हैं सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर इस समय किसी भी महिला पुरुष मरीज इमरजेंसी के दौरान कोई अनहोनी हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह कोई भी बताने वाला नहीं दिखाई दे रहा है वर्तमान अधीक्षक को तो फोन रिसीव करने की भी आवश्यकता नहीं समझते हैं वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी जवाब देने से कतराते हुए देखे जा रहे हैं। 8 बजे रात तक कोई भी डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में नहीं पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र पर।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !