Breaking News

पशु आश्रय केंद्र देखने पहुंचे प्रमुख सचिव , ब्लॉक और सीएचसी का किया निरीक्षण

कमलेश वर्मा (लखनऊ) :: प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा,डीएम कौशल राज शर्मा, सीडीओ मनीष बंसल ने मंगलवार को मलिहाबाद खंड विकास कार्यालय और सीएचसी का निरीक्षण किया फिर पशु आश्रय केन्द्र का निरीक्षण कर पशुओं के रखरखाव एवं खान पान की बारीकियां परखी और जिम्मेदारों को उचित दिशा निर्देश दिए।
स्थलीय निरीक्षण करने खंड विकास कार्यालय मलिहाबाद पहुँचे आलोक सिन्हा जहाँ पर साफ सफाई और सरकार द्वारा संचालित हो रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति रिपोर्ट देख प्रभारी बीडीओ राजबहादुर की सराहना की। उसके बाद प्रमुख सचिव सीएचसी पहुंचे जहाँ पर ऑपरेशन थिएटर और एमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और अस्पताल की साफ सफाई से बहुत संतुष्ट नही दिखे लेकिन फिर अधीक्षक को अच्छी तरह साफ करवाने के लिए निर्देशित किया।फिर पशु आश्रय केंद्र कसमण्डी खुर्द पहुँचे प्रमुख सचिव ने परिसर मे बने टीन शेड, चरही,तालाब,एव पशुओं को देखा।इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को जानवरो की उचित देखभाल एवं ईलाज करने के निर्देश दिये और गो वंशो के खान पान एवं रखरखाव सम्बन्धी जानकारियां महिला ग्राम प्रधान जानकी से ली। वही गाय और बैल के लिए अलग अलग बाड़े बनाने और निर्माणाधीन चरही पर टीन शेड लगाने के लिए प्रभारी बीडीओ राजबहादुर को उचित दिशा निर्देश दिए। यहां की व्यवस्था देख उन्होंने प्रधान जानकी और सचिव की सराहना करते हुए अन्य समस्याओं पर पूछताछ की।इस दौरान डीसी मनरेगा राजमणि वर्मा,जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र,जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …