Breaking News

प्रमुख सचिव से कोटेदार की घटतौली व दबंगई की शिकायत ग्रामीणों ने की

मलिहाबाद तहसील समाधान दिवस में सौंपा गया शिकायती पत्र

कमलेश वर्मा (मलिहाबाद/लखनऊ) :: कोटेदार की दबंगई से आजिज दर्जनों ग्रामवासियों ने तहसील समाधान दिवस में प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।तहसील क्षेत्र के मुजासा गांव के दिनेश मौर्य, ब्रजलाल वर्मा,रूपलाल,विजय कुमार,धनराज कनौजिया,राज दिवाकर,अंशू मौर्या,महेश प्रसाद आदि ग्रामीणों ने तहसील में आयोजित समाधान दिवस में प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा से कोटेदार शुऐब अहमद पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि कोटेदार की वर्षों से कार्ड धारकों को पूरा राशन न देना, तय मूल्य से अधिक दाम वसूलना,राशन वितरण बिल की रशीद न देने व कार्ड धारकों द्वारा विरोध करने पर कोटेदार द्वारा अभद्र भाषा व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत दर्ज करायी है।बताते चलें कि बीते 11 मार्च को कोटेदार से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए तहसील में प्रदर्शन किया था। किसी प्रकार की सुनवाई न होने पर फिर 18 मार्च को दर्जनों महिला पुरषों ने उपजिलाधिकारी से कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी। तब उपजिलाधिकारी ने कोटेदार के उपर लगे आरोपों की जांच कराकर कार्यवाही का अस्वासन दिया था। तब से आज तक ग्रामीण जांच की राह देख रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि कोटेदार की जांच ठंडे बस्ते में चली गयी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …