Breaking News

वायु सैनिक के घर पहुचे डीएम व कप्तान

सुखलाल (बीकेटी/लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब स्थित भौली गांव में वायु सेना के जवान पुताली के घर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। पुताली के दोनों बड़े भाइयों को पीएम आवास दिए। इसके साथ ही सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया । डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी कलानिधि नैथानी दोपहर बाद बीकेटी के भौली गांव पहुंचे। यहां अधिकारियों ने वायु सैनिक शहीद पुताली के बड़े भाई मुन्नीलाल और शिवचरन को प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र दिए। असम से अरुणाचल के लिये उड़ान भरने के बाद अरुणाचल की पहाड़ियों में एएन32 मालवाहक विमान तीन मई को लापता हो गया था। बाद में सर्च ऑपरेशन में पता लगा कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें सवार सभी 13 वायुसैनिको की मौत हो गयी थी। वायु सैनिकों में बीकेटी के भौली के रहने वाले एनसी पुताली भी सवार थे। पुताली के पैतृक निवास पर उसका पार्थिव शरीर अभी नहीं पहुंच सका है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …