Breaking News

मिशन अमृत सरोवर को लेकर हुई ऑन लाईन बैठक

दरभंगा, विजय भारती :- सचिव, ग्रामीण विकास, भारत सरकार की अध्यक्षता में मिशन अमृत सरोवर को लेकर बैठक की गयी। बैठक में एन.आई.सी., दरभंगा से जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
  बैठक में बताया गया कि दरभंगा के 77 स्थलों को अमृत सरोवर के लिए चिन्हित किया गया है। अमृत सरोवर पोर्टल पर 29 स्थलों की  प्रविष्टी कर ली गयी है।  बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा बताया गया कि जल संरक्षण के साथ साथ आम जनों की सुविधा हेतु प्रत्येक जिले के 75 तालाबों को विकसित कर अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। सरोवर का निर्माण कम से कम 01 एकड़ में किया जाएगा साथ ही सरोवर की गहराई 10 फीट रखी जाएगी। सरोवर के चारो ओर इस तरह से चौड़ीकरण किया जाएगा कि लोग आराम से सरोवर के चारो ओर भ्रमण कर सकें, उस पर वृक्षारोपण कर सौंदर्यीकरण किया जा सके।
  बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जिन 29 स्थलों का चयन अमृत सरोवर निर्माण हेतु किया गया है, उनका डी.पी.आर. बनाकर जल्द ही कार्य आरंभ करा दिया जाए। यदि उन तालाबों में पानी बचा हुआ है, तो उसे भी निकलवाना पड़ेगा और उसके गाद को भी साफ कराने की जरूरत होगी।
  उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर की निगरानी हेतु एक समिति बना ली जाए। उस समिति के सदस्यों के नाम अमृत सरोवर के समीप लगा दिया जाए। साथ ही जो लोग इसके निर्माण में अपना आर्थिक या श्रम योगदान देते हैं, उनके नाम भी लिखवाया जाए।
  उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण में आर्थिक पहलू को देखकर कार्य कराया जाए। सरोवर का निर्माण इस तरह हो कि उससे सिंचाई या मछली पालन या मखाना का उत्पादन किया जा सके।
     जिलाधिकारी ने कहा कि सरोवर का अन्दर का ढ़ाल 45 डिग्री से अधिक नहीं होनी चाहिए, नहीं तो इसके धसने की संभावना होती है। ऊपर के हिस्सा को 30 फीट की चौड़ाई में मिट्टीकरण किया जाए साथ ही वृक्षारोपण जिग-जैग वे में किया जाए, ताकि देखने में खुबसुरत लगे और वृक्ष के नीचे बैठने के लिए बेंच का निर्माण कराया जाए।
    उन्होंने कहा कि कार्य प्रारंभ करने के दौरान निर्देशानुसार स्वतंत्रता सेनानी/शहीद के परिजन/पद्म श्री/पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति तथा महिलाओं को प्राथमिका दी जाए।
    उन्होंने कार्यारंभ के दौरान पद यात्रा या समारोह का आयोजन करने का भी निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो सके। उन्होंने कहा कि सरोवर निर्माण के दौरान उसमें से निकलने वाली मिट्टी का सदुपयोग किया जाए, जिसे रास्ता भरने या भवन निर्माण स्थल ऊँचा करने में उपयोग किया जाए।
   

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …