
दरभंगा, विजय भारती:- अपर मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबाहनी एवं पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. सिघल की संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी, गुड फाई-डे, चैती दूर्गा पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ ऑनलाईन बैठक की।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) सुनील कुमार ने बिहार के संवेदनशील स्थलों एवं विशेष आसूचनाओं से संबंधित जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग चैतन्य प्रसाद ने सरकार की ओर से जारी एस.ओ.पी. के संबंध में बताया।
बैठक में दरभंगा एन.आई.सी. से आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में लगभग 70 जुलूस निकलते हैं, जो देर रात्रि तक रहते हैं, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। समस्तीपुर एवं मधुबनी के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भी समीक्षा कर ली गयी है। शांतिपूर्ण रूप से त्योहार सम्पन्न हो जाएगा।
मुख्य सचिव ने जुलूस में शामिल होने वाले बाइकर्स की संख्या कम से कम रखने तथा उनके गाड़ी के नम्बर एवं मालिक के नाम की सूची प्राप्त कर लेने तथा बाइकर्स के साथ जुलूस में बाइकर्स पुलिस रखने का निर्देश दिये।
दरभंगा एन.आई.सी. से वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी-सह- उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, प्रशिक्षु आई.पी.एस. विक्रम सिहाम, आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !