Breaking News

कोरोना के 17 मरीज़ों ने एक साथ जीती जिंदगी की जंग, अस्पताल अधीक्षक, डॉक्टर समेत नर्सों ने बढ़ाया हौसला

पटना सिटी (श्रवण राज की विशेष रिपोर्ट) : पटना में कोरोना का संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ता जा रहा है वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग को जीतने वाले लोगों की तादात भी उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है।

जहां पटना सिटी के अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल से एक साथ 17 मरीज़ो ने कोरोना पर जंग जीत ली है वही NMCH अस्पताल के अधीक्षक द्वारा 17 मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसमे बिहार के विभिन्न जिलों के मरीज़ शामिल है।

जहाँ कोरोना से पॉजिटिव पाए जाने पर सभी को NMCH के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जहाँ से आज 17 मरीज़ो ने कोरोना पर जिंदगी की जंग जीत ली है। वही अभी 67 मरीज़ो का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

जहाँ NMCH के डॉक्टरों ने 17 मरीज़ो को डिस्चार्ज करते हुए 14 दिनों तक होम क्वारेटाइन में रहने का निर्देश दिया है। वही आज सभी मरीज़ो ने हाथो में स्लोगन भरी तख्तियां लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कोरोना जैसे वायरस से लोगो को नही घबराने और डट कर मुकाबला करने का संदेश भी दिया।

वही मरीज़ो को ले जाने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने एम्बुलेंस को भी पूरी तरह सेनिटाइज करवाया। वही कोरोना पर जीत हासिल करने के बाद मरीज़ो ने उत्साहित लहजे में कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नही है संयम और डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए इसे हराया जा सकता है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …