पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राजधानी पटना से सटे नौबतपुर इलाके के एक गाँव मे दो साल के बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के सूचना के बाद से आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया. वही नौबतपुर प्रशासन के द्वारा पूरे गांव को सील करते हुए सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नौबतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि एक 2 साल का बच्चा, जिसका इलाज पटना में चल रहा था. उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद से बच्चे के गांव को पूरी तरह से सील करते हुए सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई और मरीज इस दौरान पटना में कहां कहां रुका. किसके संपर्क में आया तथा किस रास्ते से गांव लौटा. इसकी जानकारी ली जा रही है. वही उन्होंने बताया कि अब बच्चे के परिवार का भी जांच किया जाएगा. जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की बच्चे के परिवार के अन्य लोगों को जांच के लिए भेजा जाएगा.

सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटना के नौबतपुर इलाके से 2 वर्षीय बच्चे को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्तब्ध हूं। जानकारी पाते ही मैंने खुद माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी से संपर्क किया और इलाके को पूरी तरीके से सील कर लोगों को क्वॉरेंटाइन करने और जांच कर कोरोना के संदिग्ध और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को शिनाख्त करने को कहा। ताकि संसदीय क्षेत्र में कोरोना और अधिक पाव नहीं पसारे। क्षेत्र में पहला मरीज सामने आया है। सभी से अपील है कि 2 गज दूरी बनाए और फेस मास्क या गमछा से जरूर कवर करें।घर में रहें सुरक्षित रहें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !