दरभंगा : जिलाधिकारी ने सभी पी.डी.एस. डीलरों को स्टैटिक एक्जिक्यूटिव के साथ छूटे हुए पात्र राशन कार्ड लाभार्थी से आधार एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त कर पॉश मशीन के माध्यम से डाटा का सत्यापन करने का निदेश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कहा है कि कतिपय लाभार्थियों के डाटा में त्रुटि रहने के चलते उनके खाते में एक हज़ार रुपए नहीं जा पा रहे हैं. इसलिए मिसमैच डाटा का फिज़िकल वेरिफिकेशन युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है.

विगत दो दिनों के इस अभियान में कुल 1,15,000 से अधिक लाभार्थियों के डाटा का भेरिफिकेशन पूरा हो गया है। इसे ई-पीडीएस पोर्टल पर प्रविष्टि करने का कार्य किया जा रहा है ताकि मुसीबत जदां लोगों को जल्द से जल्द राशि मिल सके। इसके लिए जिला मुख्यालय, अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तर पर डाटा प्रविष्टि कराई जा रही है। 200 से अधिक कम्प्यूटर ऑपरेटरों को डाटा की प्रविष्टि कार्य में लगाया गया है।
इसके साथ ही पोश मशीन के द्वारा भी मिसमैच डाटा का भेरिफिकेशन किया जा रहा है। सभी पी.डी.एस. डीलरों को प्रतिनियुक्त एक्जिक्यूटिव के साथ संबंधित लाभार्थियों से सम्पर्क कर पोश मशीन में ही उनका आधार/बैंक खाता को सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि कोरोना महामारी के समय में संकटग्रस्त लोगों की मदद करना सभी का परम कर्त्तव्य है।
उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में कहीं है.

समीक्षा में बहादुरपुर, घनश्यामपुर, किरतपुर, बिरौल, कुशेस्वर स्थान आदि प्रखंडों में डाटा इंट्री की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी.जिलाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा कम्प्यूटर ऑपरेटर को लगाकर डाटा इंट्री तेज़ी से कराने को कहा है. वहीं डीडीसी एवं डीएसओ को गहन अनुश्रवण कर इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा कराने को कहा गया है.
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन को लेकर सभी पात्र राशन कार्डधारियों को एक-एक हजार रूपये नगद सहायता राशि प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थी के राशन कार्ड का आधार सीडिंग जरूरी है।
प्राप्त सूचनानुसार आधार एवं बैंक खाता में नाम मिसमैच होने के कारण प्रथम चरण में 1,56,693 एवं दूसरे चरण में 24,598 लाभार्थियों के बैंक खाते में एक हजार रूपये का ट्रांजेक्शन असफल हो गया है। ट्रांजेक्शन के असफल होने की दो वजहें बताई गई है। यह है लाभार्थी के आधार एवं बैंक खाता से नाम मैच नहीं होना अथवा परिवार के मुखिया के बैंक खाता संख्या का आधार से सीडिंग नहीं होना शामिल है।
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्याराजन एस.एम. द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को व्यक्तिगत अभिरुचि लेकर फैल्योर ट्रांजेक्शन के त्रुटिपूर्ण डाटा को फीजिकली वेरिफाई कराने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी प्रखंडों के प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर डाटा सत्यापन कार्य का गहन अनुश्रवण करने को कहा गया है.
इस बैठक में नगर आयुक्त, डीडीसी, डीएसओ, सभी एसडीओ, बीडीओ, एमओ आदि उपस्थित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !