Breaking News

27 अप्रैल (बुधवार) को रामनगर आई.टी.आई. में लगेगा जॉब कैंप

दरभंगा, विजय भारती :-  सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 27 अप्रैल 2022 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट,लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में QUESS CORP LTD PATNA द्वारा AIRTEL XFE (XTREME FIBER EXECUTIVE ) के पद हेतु पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त जॉब कैंप में अधिकतम 30 वर्ष तक के इन्टर/इन्टर समक पास सभी शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।
कंपनी द्वारा जॉब कैम्प से सफल/उत्तीर्ण अभ्यार्थी को प्रतिमाह 12 हजार से 15 हजार रुपये सहित अनुमान भत्ते दिया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यार्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।  इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यार्थी के लिए नियोजनालय निबंधन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यार्थी भारत सरकार के NCS POTAL पर जाकर खुद से या नियोजनालय में आकर निबंधन करवा लें। साथ ही साथ सभी अभ्यार्थी अपना-अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा अवश्य लाएंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …