Breaking News

मधुबनी में खेत की खुदाई में निकले 4 हजार बोतलें शराब, पुलिस भी रह गई दंग

डेस्क : मधुबनी जिले में पुलिस के जवान खेत की खुदाई करते गए और खेत से एक के बाद एक कई शराब के कार्टन निकलते रहे।एक नहीं, दो नहीं पूरे 85 कार्टन निकाले गए। ये देखकर पुलिस के होश उड़ गए।

दरअसल मधुबनी के कपिलेश्वर महादेव स्थान के पास स्थित जगतग्राम में शराब माफियाओं ने खेत में गड्ढा खोदकर अंग्रेजी शराब की खेप छिपाई थी। सदर एएसपी कामिनी बाला के मुताबिक खेत में शराब की खेप छिपाए जाने की गुप्त सूचना रहिका थाने की पुलिस को मिली थी।

सूचना मिलने के बाद एएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में ये हैरान करने वाला सच सामने आया। रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर से जगत जानेवाले शराब माफियाओं ने इस खेत की कोख में अंग्रेजी शराब की करीब 4 हजार बोतलें छिपा रखी थी। बरामद हुई शराब को थाने तक लाने के लिए पुलिस की गाड़ियों में जगह कम पड़ गईं।

मधुबनी एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि सड़क के किनारे भागवत यादव के खेत से 85 कार्टन हरियाणा निर्मित व अन्य विदेशी शराब रहिका थाना पुलिस ने बरामद की है। इनमें कुल 36 सौ बोतल ( करीब 750 लीटर ) शराब बताई गई है।

इतनी बड़ी खेप की बरामदगी के बाद डीएसपी कामिनी बाला ने रहिका थाना परिसर में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को गुरुवार मध्यरात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप सप्लाई के लिए निकली है। पुलिस सूचना मिलते ही हरकत में आई और चौकसी इतनी बढ़ा दी गई कि शराब के कार्टन को अपराधियों को गड्ढे में रख भागना पड़ा।

इस संबंध में उन्होंने यह भी बताया कि रहिका निवासी खुर्शीद उर्फ चुन्नू को इस मामले मे नामजद किया गया है जो बहरहाल पुलिस कब्जे से बाहर बताया जा रहा है।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *